कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेस कार्यालय

पूर्णिया. स्थानीय गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके जीवन को आज अपने व्यवहारिक जीवन में उतरने की आवश्यकता है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. महात्मा गांधी ने न केवल अहिंसा परमो धर्म का पाठ पढ़ाया बल्कि सपूर्ण राष्ट्र को इस पर चलने का संदेश दिया और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया. राष्ट्रपिता एक बैरिस्टर के रूप में विख्यात थे लेकिन उन्होंने अपनी वेशभूषा को बदल एक धोती पहनकर पूरे देश में क्रांति लायी. उन्होंने देश की एकता, अखंडता, सार्वभौमिकता को अक्षुण बनाए रखने में कई महत्वपूर्ण कार्य किया. स्वर्गीय गांधी के सपनों का भारत उनके बताए मार्ग पर चलकर ही संभव हो सकता है. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नीरज सिंह, वरिष्ठ नेता आश नारायण चौधरी, गौतम वर्मा, अखिलेश कुमार, मोहन झा, मोहम्मद शाहिद हुसैन, नीरज यादव, गोपाल केडिया के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >