केनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ रैयतों एवं आमजन को दी जा रही विभागीय सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंत्यज सेवा समिति सारण के बैनर तले कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया .नुक्कड़ नाटक में शामिल कलाकार दिलीप कुमार, शोनी कुमारी, टीम लीडर हेमंत कुमार, ओमप्रकाश यादव, कुलेश्वर मंडल, डोमन यादव ने गीत, संगीत एवं अभिनय के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी. लोकगायिका शोनी कुमारी ने गीत के जरिए लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ और भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
