भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आज, शहर के मंदिरों में जोरदार तैयारियां

शहर के मंदिरों में जोरदार तैयारियां

श्रद्धा का अनूठा संगम बनेगा गुलाबबाग का पंचमुखी हनुमान मंदिर

कहीं रामायण तो कहीं होगा हनुमान चालीसा पाठ, कहीं लगेगा भंडारा

पूर्णिया. शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का केंद्र कहे जाने वाले गुलाबबाग जीरोमाइल चौक स्थित पंचमुखी मंदिर में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव की जोरदार तैयारियां की गई हैं. बुधवार की शाम इन तैयारियों को फाइनल टच दिया गया. मंदिर कमेटी का कहना है कि इस बार यहां हनुमान जन्मोत्सव भव्यता और श्रद्धा का अनूठा संगम होगा. इस दौरान पूजन अनुष्ठान के अलावा अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. गुरुवार की सुबह से ही यहां भक्तों का जमावड़ा लगेगा. पंचमुखी मंदिर के आस पास भक्ति का माहौल बन गया है गया है. पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि गुरुवार की सुबह से विद्वान पंडितों की टीम द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा जबकि इससे पहले पूजन का अनुष्ठान किया जाएगा. इससे पूर्व सवामनी भोग लगाया जाएगा. अखंड रामायण पाठ का समापन अगले दिन शुक्रवार को किया जाएगा. इसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति दी जाएगी. देवेन्द्र चोपड़ा, बालेश्वर यादव, राजू लोहिया, रंजीत सिंह, राजू बोहानी, दिलीप यादवराजेश लाहोटी, धनंजय सिंह, रमेश पारिख, नारायण लोहिया समेत समिति के तमाम सदस्य आयोजन को भव्य स्वरुप देने में जुटे हुए हैं.

इधर, शहर के आर एन साह चौक पर स्थित अति प्राचीन सुप्रसिद्ध श्रीराम जानकी महावीर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रुद्र हनुमान मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव की जोरदार तैयारियां की गईं हैं. इस अवसर पर अलग-अलग रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, महा आरती के साथ-साथ श्रद्धालु भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है. भगवान हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए तमाम मंदिर समितियों द्वारा तैयारियां की गई हैं. हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूर्णिया के लोगों में जबरदस्त उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >