थोक दवा दुकान में ढाई लाख की लूट

शहर के होप चौक स्थित थोक दवा की दुकान से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार देर रात को हुई.

पूर्णिया. शहर के होप चौक स्थित थोक दवा की दुकान से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार देर रात को हुई. सूचना पर के हाट थाना की पुलिस पहुंचकर घटना का जायजा लिया. बदमाशों की पहचान के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है. दुकान मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद कर दिन भर की बिक्री के रुपये से भरा बैग लेकर दुकान से बाहर निकल रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर रुपये का बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकले. फोटो सीसीटीवी का फुटेज देखती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >