जय श्री राम के जयकारा के साथ नन्हें बच्चों ने निकाली शोभा यात्रा

रामनवमी पूजा

पूर्णिया. रामनवमी पूजा के अवसर पर शुक्रवार को हाउसिंग कॉलोनी में भक्ति का एक अनोखा और हृदयस्पर्शी नजारा देखने को मिला. यहां के नन्हे-मुन्ने बच्चों की टोली ने पूरे भव्य शोभायात्रा निकाली और जय श्री राम का जयकारा लगाया. इससे न केवल मोहल्ले का माहौल भक्तिमय हो गया बल्कि बड़े-बुजुर्ग व महिलाएं भी भाव-विभोर हो गये. इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज लिए और ””””जय श्री राम”””” के जयघोष करते हुए बच्चों की यह टोली जब हाउसिंग कॉलोनी की सड़कों पर निकली तो हर कोई उन्हें देखता रह गया. पारंपरिक वेशभूषा में सजे इन छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह और उनकी निष्ठा देखते ही बन रही थी. कॉलोनी वासियों ने न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन किया बल्कि उनके इस संस्कार और संस्कृति के प्रति जुड़ाव की जमकर सराहना की. पूरी कॉलोनी में इस समय केवल बच्चों की इस टोली और उनकी भक्ति की चर्चा हो रही है. मोहल्ले वासियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. बच्चों की टोली में उद्धव, मनसा, रूक्मणि, परी, मधु,आदित्य, तिया, जलसा समेत अन्य बच्चे शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >