शराब तस्कर की गिरफ्तारी के बाद थाने में जुटी भीड़

नगर पंचायत चंपानगर

केनगर. नगर पंचायत चंपानगर के राजवंशी टोला वार्ड संख्या 11 से देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक की गिरफ्तारी के बाद बीती रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना में जुट गए. सूचना पर पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और केनगर थाना पुलिस सदल बल चंपानगर थाना पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया. इधर केनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल एवं अन्य लोगों के समझाने- बुझाने के बाद लोगों को घर भेजा गया. चंपानगर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत चंपानगर के वार्ड संख्या 11 स्थित राजवंशी टोला निवासी राजू मंडल को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजवंशी टोला के लोगों द्वारा थाना का घेराव करना अनुचित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >