Purnia, केवीके ने रावे छात्रों को कराया शैक्षणिक टूर, दिलायी दूध व मखाना उद्यम की जानकारी

भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के अंतिम वर्ष के रावे छात्रों को अटैचमेंट कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ विविध प्रायोगिक जानकारी प्रदान कर रहा है.

भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के अंतिम वर्ष के रावे छात्रों को अटैचमेंट कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ विविध प्रायोगिक जानकारी प्रदान कर रहा है.

पूर्णिया के जलालगढ़ से निकेश राय की रिपोर्ट,

पूर्णिया जिले के कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के अंतर्गत अटैचमेंट कार्यक्रम में शामिल भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के अंतिम वर्ष के रावे छात्रों ने सुधा डेयरी मरंगा का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्रों ने दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया. डेयरी में दूध, दही एवं लस्सी जैसे उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं भंडारण की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया. केवीके के वैज्ञानिक डॉ आतिश सागर के नेतृत्व में छात्रों ने भ्रमण किया. कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक ज्योति एवं आदित्य ने छात्रों को डेयरी उद्योग में स्वच्छता, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

डेयरी आधारित उद्यम की ली जानकारी

इस भ्रमण के माध्यम से छात्रों ने डेयरी आधारित उद्यम स्थापित करने एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की. विशेषज्ञों ने छात्रों को स्टार्टअप आधारित कृषि उद्यम, ब्रांडिंग, विपणन तथा मूल्य संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में उद्यमिता कौशल का विकास हुआ तथा कृषि आधारित उद्योगों की व्यावहारिक समझ मजबूत हुई

मखाना प्रसंस्करण यूनिट का किया मुआयना

इसके पश्चात छात्रों ने एग्रीमेंट स्टार्टअप कम्पनी का भ्रमण किया. जहां मखाना प्रसंस्करण से संबंधित आधुनिक तकनीकों एवं मशीनों का प्रदर्शन किया गया. कंपनी द्वारा मखाना सफाई, ग्रेडिंग, रोस्टिंग, पॉपिंग एवं पैकेजिंग में उपयोग होने वाली सभी मशीनों का कार्य छात्रों को दिखाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >