मुख्तरखाना में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष को किया गया सम्मानित पूर्णिया. समाहरणालय परिसर स्थित मुख्तरखाना में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश तिवारी के बेहतरीन कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के नवनिर्वाचित वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की. जबकि मंच का संचालन अधिवक्ता अरुण भास्कर उर्फ गौतम वर्मा ने किया. समारोह की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष को माला पहना कर व अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनका कार्यकाल रामराज जैसा रहा इसलिए उन्हें राम मंदिर की तस्वीर भेंट की गयी. वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में संघ का चौमुखी विकास हुआ.वक्ताओं ने कहा की वे जूनियर अधिवक्ताओं को न केवल कानूनी सलाह देते थे बल्कि हर संभव मदद भी करते थे. उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा. अपने उदगार भाषण में अवधेश तिवारी ने कहा कि वे अपने पूरे कार्यकाल में समर्पित भाव से और ईमानदारी पूर्वक कार्य किया और हमेशा अधिवक्ता के हित की बात करते रहे. मुख्तार खाना के अधिवक्तागण धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने मुझे सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की. मैं वचन देता हूं कि अधिवक्ताओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन इसी मुख्तरखाना से शुरू करूंगा और अपने जूनियर अधिवक्ता को कानूनी रूप से समृद्ध बनाऊंगा. इस मौके पर संघ की उपाध्यक्ष प्रमिला महतो, संयुक्त सचिव अमित उपाध्याय, बबीता चौधरी, आशुतोष झा, सुष्मिता राय, प्रवीण पासवान, सुशील झा, राजेश कुमार झा, मुस्ताक अहमद, संजीव सिन्हा, मनोज झा, संगीता ठाकुर, डोली कुमारी, आस्था कुमारी, अरुण यादव आदि उपस्थित उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता रजनी शाह ने सभी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापन किया.
जूनियर वकीलों के ज्ञानवर्द्धन के लिए लगेगा वर्क शॉप : अवधेश तिवारी
मुख्तरखाना में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष को किया गया सम्मानित
