विधायक विजय खेमका ने किया सीएम का स्वागत

प्रगति यात्रा

पूर्णिया. प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधायक विजय खेमका ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना, सिवरेज एवं स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम,अनुमंडल सदर अस्पताल, फ्लाई ओवर, आरओबी, इंटरनेशनल स्टेडियम, कृषि डिजिटल बाजार, गुलाबबाग मेला ग्राउंड पार्क की आवश्यकता का पत्र मुख्यमंत्री को सौपा. प्रगति यात्रा पर पूर्णिया को लगभग चार सौ करोड़ से ज्यादा राशि की विकास योजना का शिलान्यास उद्घाटन करने पर विधायक ने विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में पूर्णिया प्रगति पथ पर लगातार अग्रसर है. श्री खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री के पूर्णिया आगमन से भुटाहा बाईपास, आधुनिक बस टर्मिनल, खेल कॉम्प्लेक्स जैसे दर्जनों विकास योजना की शीघ्र कार्य प्रगति होगी एवं पूर्णिया से हवाई सेवा भी चालू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >