सुखसेना पूर्व चरटोला में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा

सुखसेना पूर्व चरटोला में

प्रतिनिधि, बीकोठी. सुखसेना पूर्व पंचायत के चरटोला गांव में श्री श्री108 हनुमान सार्वजनिक हनुमान मंदिर के साथ राम सीता,लक्ष्मण,महादेव सभी मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के पहले दिन विशाल कलशयात्रा निकाली गयी. सुखसेना दुर्गा स्थान ठाकुरबाड़ी कुआं से जल भरकर जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला कलशयात्रा पहुंची. जहां सभी श्रद्धालु कलश रखकर प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल हुए. श्रद्धालुओं के स्वागत में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार भारती,पंचायत के मुखिया सरिता देवी , कमलाकांत झा उर्फ पुटुर झा आदि दिखे. यह यज्ञ 1 फरवरी तक चलेगा. यज्ञ के व्यवस्था संचालन में ग्रामीण बलराम मंडल,मुख्य पुजारी रामसेवक मंडल,अजीत मंडल, गुलाब मंडल, सुमन मंडल, कुमोद मंडल, प्रदीप जायसवाल,उर्मिला देवी, हीरा मंडल,मंटू दास सहित पूजा समिति टीम के सभी स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >