न्यायिक दंडाधिकारी को दी गयी ससम्मान विदाई

वीरांगना क्लब

पूर्णिया. वीरांगना क्लब द्वारा पूर्णिया में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल प्रकाश के सम्मान में एक भावपूर्ण सामूहिक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह उनके आवास पर अत्यंत गरिमामय एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ. अपने कार्यकाल के दौरान श्री प्रकाश का महिला अधिवक्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा. उन्होंने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया, जिसके कारण वे सभी के बीच विशेष रूप से सम्मानित रहे. विदाई के इस भावुक अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा उन्हें पुष्प-गुच्छ, पौधा, शॉल, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल अत्यंत भावुक हो गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता सुष्मिता रॉय, अधिवक्ता किशोरी बबीता चौधरी, अधिवक्ता रजनी कुमारी, तोशी, प्रियंका कुमारी, संगीता सिंह, नूपुर, ऋषु एवं डॉ. अक्षय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >