मालखाना से गायब है पीड़ित किराना व्यवसायी के दो लाख के जेवर व नगद 24500 रुपये

जानकीनगर

जानकीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया पुलिस के मालखाना से एक पीड़ित किराना व्यवसायी के दो लाख के जेवर और नगद 24500 रुपए गायब रहने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब बरामद जेवर व रुपए के लिए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस के समक्ष अपना दावा पेश किया. यह मामला पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना से संबंधित है.19 सितंबर 2024 को हुई घटना का कांड संख्या 343/24 दर्ज है.इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है. सीसीटीवी फूटेज कैमरा को भी खंगाला जा रहा है.वरीय पदाधिकारी को भी सूचित किया गया है. दोनों मालखाना प्रभारी से भी पूछताछ की जा रही है.केस आईओ से भी पूछताछ की गयी है.उन्होने आगे बताया कि पुराने थाना से नये थाना भवन में मालाखाना शिफ्ट किया गया है .ऐसा लगता है कहीं पोटली में था. मालखाना प्रभारी से कहीं रखा भी गया होगा.वही तत्कालीन केस आईओ अशोक मंडल ने बताया कि पिछले 1 जुलाई 2025 को जानकीनगर थाना से मेरा सहरसा तबादला हो चुका था. 29 जुलाई 2025 को हम सहरसा में योगदान दिये थे. मेरे सहरसा में योगदान के बाद एक दूसरे पीड़ित परिवार को बरामद जेवरात वापस किया गया था. इसके बाद पुराने थाना से मालखाना को नये आदर्श थाना जानकीनगर में रखा गया था.जानकारी के अनुसार, पीड़ित किराना व्यवसायी ने एक महीने पहले अपनी दुकान और घर में चोरी होने के बाद बरामद सोने और चांदी के जेवरात और नगद रुपए को लेकर कोर्ट से जमानत पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >