ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ साढ़े चार लाख के आभूषण की चोरी

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बीरपुर बाजार स्थित न्यू अभिनव ज्वेलर्स दुकान से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों कीमत के चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गई . घटना को लेकर ज्वेलरी दुकान मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वीरपुर से एक परिचित का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है. इसके बाद मैं दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान में चांदी के बने आभूषण नहीं हैं. उन्होंने बताया कि लगभग चार लाख पचास हजार कीमत के आभूषण की चोरी हुई है. वहीं दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी गयी है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने लगी. मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना का आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >