राजकीय डिग्री कॉलेज के पहले प्राचार्य का अभाविप ने किया भव्य स्वागत, एनडी रुंगटा स्कूल में शुरू होगा संचालन

परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य प्रो. पटवारी यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की.

पूर्णिया जलालगढ़ से निकेश राय की रिपोर्ट :

जलालगढ़: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, जलालगढ़ के प्रथम प्रधानाचार्य (प्राचार्य) के रूप में कार्यभार संभालने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य प्रो. पटवारी यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की.

इस अवसर पर नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. यादव ने कहा कि डिग्री महाविद्यालय का सुचारू संचालन उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन मुख्यालय क्षेत्र स्थित प्लस टू एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय के परिसर में किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई जल्द शुरू हो सके.

स्वागत कार्यक्रम के दौरान अभाविप के प्रमुख छात्र नेता जयकिशन राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता और छात्र मौजूद थे. सभी ने महाविद्यालय शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >