आईओक्यूएम-2026 की तैयारी को लेकर वीवीसीपी में बूट कैंप 15 जून से

गणित विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया ने निःशुल्क आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप आयोजित करने की घोषणा की है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में विशेष तैयारी कराई जाएगी.

पूर्णिया से शिक्षा प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

पूर्णिया. गणित विषय में रुचि रखने वाले एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा 15 जून से 20 जून 2026 तक निःशुल्क आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (पीसीएम) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.

गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को बूट कैंप का आयोजन

संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने बताया कि इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) देश की प्रतिष्ठित गणितीय प्रतियोगिताओं में से एक है. इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होता है. इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने हेतु इस निःशुल्क बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बूट कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ओलंपियाड स्तर के प्रश्नों का अभ्यास, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच के विकास, समस्या समाधान की आधुनिक तकनीकों तथा समय प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष व्याख्यान, अभ्यास सत्र एवं शंका समाधान कक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा.

वीवीसीपी कार्यालय से कर सकते हैं संपर्क

संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) आशीष झा ने बताया कि आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक पंजीकरण के लिए वीवीसीपी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आईओक्यूएम परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है. वर्ष 2024 एवं 2025 में वीवीसीपी के कुल 16 विद्यार्थियों का चयन आरएमओ (रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड) के लिए हुआ था. उल्लेखनीय है कि दक्षिण बिहार के किसी एक संस्थान से चयनित विद्यार्थियों की यह सर्वाधिक संख्या थी.पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वीवीसीपी कार्यालय, नवरत्न हाता, पूर्णिया अथवा मोबाइल नंबर 8448440887 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >