देश की मातृशक्ति का अपमान : पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के प्रति की गयी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद और वाद-विवाद स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन किसी की माताजी के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है. यह केवल प्रधानमंत्री जी के परिवार का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है. भारतीय संस्कृति में ‘माँ’ का स्थान सर्वोपरि है और उसका अनादर किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता.उन्होंने कहा कि पूर्णिया की धरती से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति में असहमति हो सकती है, परंतु व्यक्तिगत आक्षेप और इस प्रकार की नीच टिप्पणी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी. राहुल गांधी का पुतला दहन मातृशक्ति के सम्मान और लोकतांत्रिक शालीनता की रक्षा का प्रतीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >