सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त को

सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन आगामी 23 अगस्त 2026 को विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया में किया जाएगा.

पूर्णिया से रिपोर्ट :

विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

पूर्णिया.सीमांचल क्षेत्र की प्रतिभाओं, युवाओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन आगामी 23 अगस्त 2026 को विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया में किया जाएगा. इस भव्य समारोह का आयोजन इवेंटजिक मीडिया द्वारा किया जा रहा है, जबकि विद्या बिहार कैरियर प्लस और ””लेट्स इंस्पायर बिहार”” इस कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी हैं. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विद्या विहार ग्रुप के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सीमांचल प्रतिभाओं की धरती है. यहां अनेक ऐसे लोग हैं जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं. सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह ऐसे लोगों को सम्मानित कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र के विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए सफल और समाज के लिए योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना आवश्यक है.

विभिन्न श्रेणियों में आमंत्रित किए गए आवेदन

वीवीआरएस की प्रशासक सुप्रिया मिश्र ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना सामाजिक दायित्व है. ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को भी एक नई दिशा प्रदान करते हैं. इवेंटजिक मीडिया के प्रमुख चंदन राज ने बताया कि यह समारोह सीमांचल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पीआरओ आशीष झा ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि इस समारोह में बिहार सरकार के कई माननीय मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी, उद्योगपति एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी. साथ ही मगध रेंज के आईजी विकास वैभव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >