आज पूरे दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, शाम के बाद बारिश से राहत के आसार

पूर्णिया में आज उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर गर्मी के बाद शाम या रात में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्णिया : बारिश की आस में पूरी रात उमस के बीच गुजारने के बाद रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. मानसून की सुस्ती के कारण फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि शाम से रात के बीच जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश या बौछार पड़ने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्णिया में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

सुबह बादलों की घेराबंदी, फिर निकली तेज धूप

रविवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन सात बजे के आसपास धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ने लगी. पिछले दो दिनों से पूर्णिया में बादल और धूप के बीच उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. रविवार को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है.

35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिनभर गर्मी और उमस परेशान कर सकती है. शाम के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है.

गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में एक या अधिक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के भी आसार हैं. पूर्णिया के आसपास के जिलों में भी तेज हवा और बारिश की संभावना जतायी गयी है.

फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट के नहीं होने से लोगों को राहत है, लेकिन शाम के बाद संभावित बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >