नितेन्दर गांव में आग लगने से घर जला, आधा दर्जन मवेशी की मौत

आधा दर्जन मवेशी की मौत

बैसा/अमौर. प्रखंड के नितेन्दर पंचायत के नितेन्दर गांव वार्ड नंबर 5 में बीती रात्रि लगभग 2 बजे अचानक आग लगने के कारण एक परिवार का घर जल कर राख हो गया. पीड़ित परिवार में शंभू नाथ सिंह शामिल है. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. परंतु आग लगने के साथ ही भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई. जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया. तब तक घर समेत घर में रखा अनाज, वस्त्र, कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामग्री जल कर राख हो गयी. वहीं मवेशी घर में भी आग लगने के कारण एक दुधारू गाय, बछड़ा व तीन बकरी जल कर मर गई. जबकि तीन गाय आग की चपेट में आने के कारण झुलस गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मो अहमद हुसैन उर्फ बंकु घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सूचना प्रशासन को दी. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने हेतु प्रशासन से मांग की. हल्का कर्मचारी राहुल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >