आग लगने से घर जला, चार लाख की क्षति

धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 17 तुरहा टोल में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर व घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया .

धमदाहा. धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 17 तुरहा टोल में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर व घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया .तुरहा टोल निवासी विवेक कुमार के घर में यह घटना हुई. आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया .पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से घर व घर में रखा नगद समेत सारा सामान जलकर राख हो गया. लगभग चार लाख की क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >