वरीय नागरिक समिति ने किया होली मिलन समारोह आयोजित

वरीय नागरिक समिति

पूर्णिया. वरीय नागरिक समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरी की अध्यक्षता में कोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सभी अधिकारियों व सदस्यों के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया. इस मौके पर अध्यक्ष ने होली मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा होली असत्य पर सत्य के विजय के साथ-साथ भाई चारे, हर्षोल्लास, सद्भावना, एक दूसरे से मिलने जुलने और खुशी मनाने का त्योहार है. इसमें रंग गुलाल आदि लगाकर खुशी मनाते हैं. आयोजन में अध्यक्ष केशव कुमार गिरी, सचिव अजीत लाल, संगठन मंत्री राजेन्द्र पंडित, नित्यानंद यादव, मनोज कुमार सिंह, शंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव आदि सदस्य मौजूद रहे. अंत में राजेन्द्र पंडित और अजीत लाल द्वारा प्रसाद वितरण के साथ ही आयोजन की समाप्ति की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MUKESH KR SHIRVASTAV

MUKESH KR SHIRVASTAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >