महंत मंगनी दास टोला उच्च विद्यालय के टॉपर्स हुए पुरस्कृत

धमदाहा

धमदाहा(पूर्णिया). धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के महंत मंगनी दास टोला उच्च विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार देने की परंपरा निभायी गयी. विद्यालय के प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार भी 9वीं से 12वीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को प्रेरित करना है. हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षकों ने टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >