प्लेसमेंट ड्राइव में अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने किया वीवीआईटी के 18 छात्रों का चयन

वीवीआईटी के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल

पूर्णिया. वीवीआईटी के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल के नेतृत्व में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 18 विद्यार्थियों का सफल चयन हुआ है. पूर्णिया के विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के लिए यह गौरव का विषय है. चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, शिवानी कुमारी, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं ज़ेयाउर रहमान शामिल हैं. इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अंकित मिश्रा ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता सभी इच्छुक विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है तथा वीवीआईटी निरंतर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने हेतु कार्य कर रहा है. इसके साथ ही ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप ऑफिसर रोहित कुमार झा ने इस सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. संस्थान के चेयरमैन राजेश चन्द्र मिश्र, सचिव ब्रजेश चन्द्र मिश्र, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, निदेशक डॉ. अशेश्वर यादव, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार, वाइस प्रिंसिपल (कोर स्टडीज़) डॉ. अनिकेत मानस सहित ईईई, एमई एवं ईसीई विभाग के ई. राहुल कुमार, ई. राजन, ई. कुमार हर्ष एवं डॉ. रियाज़ ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.वीवीआईटी परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >