पूर्णिया में मखाना खेत से मिला सिर कटा नरकंकाल, प्रशासन हैरान, मचा कोहराम

Purnia: परिजनों का कहना है कि जबसे सिर कटा नरकंकाल मिला है तब से आरोपित पुत्र हैदर फरार है. इसलिए भी इस घटना में उसके शामिल होने की परिजन आशंका जता रहे हैं. इधर, दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि गायब मोहम्मद यूनुस का आज तक गांव में किसी से विवाद नहीं रहा. भूमि विवाद भी उसके पुत्र और उसके छोटे भाई के बीच है.

Purnia: पूर्णिया जिला के श्रीनगर थानाक्षेत्र के बोका धार के निकट मखाना खेत से शनिवार को सिर कटा नरकंकाल बरामद हुआ है. पिछले 10 दिन से लापता बुजुर्ग का नरकंकाल होने का दावा परिजनों ने किया है. इस बीच शक के घेरे में आया बड़ा बेटा मौके से फरार हो गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप को देखते हुए नरकंकाल को भागलपुर जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि नरकंकाल गायब यूनुस का है या फिर किसी और का है. परिजन अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

7 मई को दी गई घटना की जानकारी

80 वर्षीय मो युनुस चनका पंचायत के वार्ड संख्या 10 के मुस्लिम टोला गांव निवासी हैं. वह अपने छोटे पुत्र मो अशफाक के यहां रहते थे. बीते सात मई को मोहम्मद युनुस अपने बड़े पुत्र हैदर के यहां रोजाना की तरह गाय का दूध दुहने गये थे. परंतु रात तक अपने छोटे पुत्र के घर नहीं लौटे. जब छोटे पुत्र ने बड़े भाइ के यहां ढूंढने गए तो उन्हें बताया गया कि वे आकर चले गये हैं. तबसे उनका कुछ पता नहीं है. घटना को लेकर सात मई को ही रात में गायब यूनुस के छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ ने घटना की जानकारी थाना को लिखित आवेदन में दी थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

परिजनों के दावे पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

शनिवार की सुबह गायब युनुस के घर मुस्लिम टोला गांव के बगल में बोका धार के पास खेत में सिर कटा नरकंकाल मिलने पर युनुस के परिजन जुट गये. घटनास्थल पर पहुंची युनुस की सबसे छोटी बहू बिलखो खातून , पुत्री तबीला खातून , बहू सहाना खातून, जंजीरा खातून ने युनुस का नरकंकाल होने का दावा किया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे.फोरेंसिक टीम की मदद से नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच हेतु भागलपुर भेज दिया . पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

जमीन विवाद में छोटे चाचा का पक्ष लेने पर पिता से खफा था बड़ा बेटा

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युनुस के बड़े पुत्र हैदर एवं युनुस के छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है. युनुस हमेशा अपने छोटे भाई के पक्ष में रहता आया . इसी कारण यूनुस से उसका पुत्र हैदर काफी खफा रहता था. परिजनों को आशंका है कि इसी वजह से हैदर ने पहले अपने पिता युनुस को गायब कर दिया और फिर मौका देखकर उनकी हत्या कर खेत में ठिकाने लगा दिया.

इसे भी पढ़ें: पटना NMCH में 100 बेड वाले नए मेडिसिन वार्ड का हुआ उद्घाटन, 7.5 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >