PURNIA : पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर 130 किमी की रफ्तार से जल्द दौड़ेगी ट्रेन
पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर जल्द ही 130 किलोमीटर रफ्तार में एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कराया जायेगा.
पूर्णिया के जानकीनगर से नितेश राय की रिपोर्ट :
पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर जल्द ही 130 किलोमीटर रफ्तार में एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कराया जायेगा. बीती शाम सांसद पप्पू यादव की मौजूदगी में जानकीनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने कहीं.उन्होने कहा कि पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन पर वर्तमान 100 किलोमीटर स्पीड से ट्रेन परिचालन किया जा रहा है. अब 130 किलोमीटर स्पीड में ट्रेन का परिचालन कराया जाएगा.इसके लिए रेलवे ट्रैक की मजबूती का कार्य चल रहा है. डीआरएम ने जानकीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर निर्भया योजना से लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का जायजा लिया. जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा. वेटिंग रूम का कार्य प्रगति पर है.कहा कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन टिकट बुकिंग काउंटर पर यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा जल्द बहाल हो जायेगी.