फोटो - सांस्कृतिक संध्या पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बच्चियां | Prabhat Khabar Network

गुलाबबाग में नन्हें कलाकारों ने बांधा समां! देशभक्ति गीत पर नृत्य देख तालियों से गूंजा पंडाल

गुलाबबाग महागणपति महोत्सव में बाल गंगा भारती स्कूल के नन्हें कलाकारों ने मनमोहक नृत्य-संगीत प्रस्तुतियां दीं. देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

पूर्णिया. गुलाबबाग में आयोजित महागणपति महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर बाल गंगा भारती स्कूल के नन्हें कलाकारों ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया. बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए साबित किया कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में वे किसी से कम नहीं हैं. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की.

गणेश वंदना के साथ शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. इसके बाद स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया. फिर बच्चों की नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा. अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों से जमकर वाहवाही बटोरी.

देशभक्ति गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘हिमालय ऊंचा रहे, बहती रहे गंगा... सबसे ऊंचाई पर रहे अपना तिरंगा’ गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया. देशभक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. प्रस्तुति समाप्त होते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

बाल गंगा भारती स्कूल के बच्चों ने गणपति महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर नृत्य और संगीत के कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास ने दर्शकों को प्रभावित किया. देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पंडाल में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

विद्यालय परिवार ने संभाली आयोजन की व्यवस्था

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार झा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विद्यालय परिवार के सदस्य लगातार सक्रिय रहे.

मंच संचालन और संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी

सांस्कृतिक संध्या का मंच संचालन वाई. रमेश और समीर ने किया. वहीं संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी गणेश केवट और सरफराज ने संभाली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >