गुलाबबाग मंडी में गेहूं के भाव सामान्य, मक्का-जूट समेत सभी जिंसों के दाम स्थिर

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में कृषि जिंसों के भाव स्थिर बने हुए हैं. गेहूं, मक्का और जूट समेत सभी प्रमुख उत्पादों के दाम में कोई खास बदलाव नहीं आया है. पड़ोसी राज्यों के कारोबारी भी यहां के भाव पर रखते हैं पैनी नजर.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में फिलहाल सभी जिंसों के भाव स्थिर बने हुए हैं. शनिवार को भी मंडी में प्रमुख कृषि उत्पादों के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ. स्थिरता के बीच गेहूं का भाव 2,750 से 2,850 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा.

मंडी में मक्का के भाव 2,440 से 2,530 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए. वहीं जूट का भाव 10,800 से 11,600 रुपये प्रति क्विंटल रहा. कारोबारियों के अनुसार फिलहाल जिंसों के भाव में स्थिरता बने रहने की संभावना है.

गुलाबबाग मंडी के भाव पर पड़ोसी राज्यों में भी नजर

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी एशिया की चर्चित मंडियों में शामिल है. यहां के बाजार भाव का असर पड़ोसी क्षेत्रों के कारोबार पर भी पड़ता है. नेपाल और बांग्लादेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड के कारोबारी भी यहां के भाव पर नजर रखते हैं.

गुलाबबाग मंडी के प्रमुख जिंसों के भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,440₹2,530
जूट₹10,800₹11,600
गेहूं₹2,750₹2,850
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >