गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक तेज, तेजी की उम्मीद में स्टॉकिस्टों ने बढ़ायी खरीदारी : जूट में सुस्ती

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक बढ़ गई है. पोल्ट्री और स्टार्च जैसे उद्योगों से मांग में तेजी की उम्मीद है, जिससे मक्का के भाव में उछाल की संभावना है. स्टॉकिस्टों ने इसी उम्मीद में खरीदारी बढ़ा दी है.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में सोमवार को मक्का की आवक तेज रही. बाजार में मक्का के भाव में फिलहाल बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसमें तेजी के कयास लगाये जा रहे हैं. इसी उम्मीद में मक्का लेकर आने वाले ट्रक और ट्रैक्टरों की आवाजाही बढ़ गयी है.

मंडी के कारोबारियों के अनुसार, मक्का की बिकवाली भी मजबूत बनी हुई है. कारोबारी प्रतिस्पर्धा के बीच स्टॉकिस्टों ने भी खरीदारी बढ़ा दी है, ताकि संभावित तेजी से पहले अपना स्टॉक मजबूत किया जा सके. दूसरी ओर, जूट का बाजार भाव के मामले में सुस्त है, हालांकि इसकी बिकवाली कमजोर नहीं हुई है.

पोल्ट्री और स्टार्च उद्योग से बढ़ सकती है मक्का की मांग

बाजार प्रेक्षकों के अनुसार, इस सप्ताह पोल्ट्री, स्टार्च और अन्य उद्योगों से मक्का की मांग बढ़ने की संभावना है. मांग में तेजी आने पर मक्का के भाव में भी उछाल की उम्मीद जतायी जा रही है.

इसी संभावना को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने खरीदारी पर जोर बढ़ा दिया है. फिलहाल मंडी में मक्का की आवक और खरीदारी दोनों मजबूत रहने से कारोबारियों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं.

मक्का का प्रीमियम भाव ₹2,560 तक

सोमवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का की प्रीमियम क्वालिटी का भाव ₹2,450 से ₹2,560 प्रति क्विंटल तक रहा. मीडियम क्वालिटी का भाव ₹2,350 से ₹2,460 और कमजोर क्वालिटी का भाव ₹2,020 से ₹2,330 प्रति क्विंटल तक लगाया गया.

वहीं, जूट का भाव ₹11,500 से ₹11,700 प्रति क्विंटल के बीच रहा. किराना मंडी में चीनी का भाव करीब ₹5,800 प्रति क्विंटल तक रहा.

गुलाबबाग मंडी में आज के प्रमुख भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,330₹2,560
जूट₹11,500₹11,700
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800

मक्का में तेजी की उम्मीद, जूट में भाव स्थिर

गुलाबबाग मंडी में फिलहाल मक्का को लेकर कारोबारियों में उत्साह दिख रहा है. आवक बढ़ने के बावजूद खरीदारी मजबूत है. आने वाले दिनों में औद्योगिक मांग बढ़ने पर भाव में तेजी आने की संभावना पर कारोबारी नजर रख रहे हैं.

इसके विपरीत जूट का बाजार फिलहाल सुस्त बना हुआ है. हालांकि भाव में खास बदलाव नहीं आया है और मंडी में जूट की बिकवाली जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >