आंधी-बारिश से फसल नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकार : बिजेंन्द्र

पूर्णिया

पूर्णिया. पिछले दिनों तेज आंधी और बारिश के कारण पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में किसानों को हुए भारी नुकसान का हवाला देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने सरकार से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है. यहां जारी बयान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि जिस अनुपात में किसानों की मक्का की फसले बर्बाद हुई हैं उसकी भरपाई भले ही न हो सके पर सरकार के मुआवजा से उन्हें राहत जरुर मिलेगी और अगली फसल तैयार करने के लिए थोड़ी पूंजी भी मिल जाएगी. श्री यादव ने कहा है कि सरकार सम्बन्धित विभाग द्वारा त्वरित सर्वे कराए और मुआवजा की व्यवस्था करे. जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने अपने बयान में कहा है कि अचानक आए इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है. श्री यादव ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा के तहत राहत राशि उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि यदि इस समय पर सहायता नहीं मिली, तो किसानों के सामने जीविकोपार्जन का संकट खडा हो जाएगा.जिलाध्यक्ष श्रीयादव ने कहा है कि मुसीबत की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और उनके हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी. श्री यादव ने अगाह किया है कि किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यही वह अन्नदाता हैं जो बारंबार धोखा के बावजूद कड़ी मशक्कत कर देश राज्य और जिला को अनाज मुहैया कराते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >