फोटो- गणेश पूजा को लेकर बना भव्य पंडाल  | Prabhat Khabar Network

कसबा में 15 दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम, भव्य पंडाल देख झूम उठे लोग

गढ़बनैली श्री गणेश पूजा के लिए पूरी तरह तैयार है। 10 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा और आकर्षक ढंग से सजाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। 15 दिवसीय मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की निगरानी रहेगी।

पूर्णिया, कसबा. गढ़बनैली में श्री गणेश पूजा को लेकर पूजा पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी. इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. गढ़बनैली में 15 दिवसीय श्री गणेश पूजा मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

दोपहर एक बजे शुरू होगी पूजा-अर्चना

पंडित राम किशुन ने बताया कि पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला यह धार्मिक आयोजन अनंत चतुर्दशी तक चलता है. इसी क्रम में सोमवार को गढ़बनैली में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी.

आयोजन समिति के सचिव राज प्रकाश विद्यार्थी उर्फ टुनटुन यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी.

10 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

गढ़बनैली में आयोजित 15 दिवसीय गणेश पूजा मेला के लिए करीब 10 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तैयार की गयी है. प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया जा रहा है. इसके साथ ही कलाकारों की ओर से प्रतिमा स्थल पर फोम से मंदिर की आकृति तैयार की गयी है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

फोटो- भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार | Prabhat Khabar Network

भव्य पंडाल में की गयी आकर्षक सजावट

पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. गणेश पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है.

मेले में सीसीटीवी से होगी निगरानी

आयोजन समिति के सचिव राज प्रकाश विद्यार्थी ने बताया कि पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य भी सक्रिय रहेंगे.

पूजा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे

गणेश पूजा के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष रतेश आनंद, लक्ष्मण सिंह, सचिव राज प्रकाश विद्यार्थी उर्फ टुनटुन यादव, धर्मानंद यादव, उपसचिव कुमार आर्यमन, मनोज सिंह, पंकज यादव, पवन यादव, आयोजनकर्ता रोहित नंदन सिंह, नवीन कुमार राय, कोषाध्यक्ष हीरालाल यादव, संजीव यादव समेत समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

निगरानी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, सदस्य शिवम महतो, छोटू यादव, पप्पू यादव, विकास यादव, संजीव कुमार आर्य, तारकेश मंडल, बबलू मंडल सहित अन्य सदस्य भी व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं. व्यवस्थापक मनीष यादव, अक्षय यादव, श्याम पोद्दार, सोनू यादव, रंजीत महतो, मनोज महतो, प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू, ब्रज किशोर सिंह, सौरव राय, अनिल मंडल, सचिन पासवान, माधव राव सिंधिया, रूपेश मंडल, शैलेश मंडल, मीडिया प्रभारी कुमार गौरव पंकज, अक्षय कुमार गब्बर, रोहित कुमार चटर्जी आदि भी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय हैं.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >