करंट से चार मवेशी की मौत

थानाक्षेत्र केपरोरा पंचायत वार्ड संख्या सात

केनगर. थानाक्षेत्र केपरोरा पंचायत वार्ड संख्या सात में भूटकिया घाट रेलवे गुमटी नंबर 16 के समीप संध्या करीब पांच बजे जमीन पर गिरे 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से चार गाय की मौत हो गयी. पीड़ित पशुपालकों में परोरा निवासी विजय मिस्त्री, दिनेश मिस्त्री, ललन सिंह एवं दीपक मिस्त्री शामिल हैं. वार्ड संख्या सात के वार्ड सदस्य ललन कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के समीप पहले से हाइटेंशन तार लटका हुआ था. बीते सोमवार को तार में आग भी लगी थी. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को मरम्मत करने के लिए सूचित किया गया था. मवेशी पालकों को उचित क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >