विधायक ने दो वार्डों में तीन सड़कों का किया शिलान्यास

पूर्णिया

पूर्णिया. नगर निगम के वार्ड संख्या 12 व वार्ड सख्या 4 में विधायक निधि से तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने किया. शहर के सुभाष नगर में दार्जिलिंग मुख्य सड़क से दिलीप सिंह के घर तक, संजय सिन्हा के घर से पप्पू जायसवाल के घर तक तथा कोसी बिहार कॉलोनी में राजीव झा के घर से भाया बाबा भोला स्थान सड़क तक की पक्की सड़क का निर्माण कार्य लगभग 42 लाख की राशि से विधायक निधि द्वारा होगा. इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भोला कुशवाहा, मनोज सिंह, इलाका सिंह, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल,गोपाल सिन्हा, सोनू सिंह, बिनोद सिन्हा, राजीव राय, सुजित सिन्हा सहित बूथअध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों के साथ श्री फल तोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया. विधायक ने महाअष्टमी पर क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पिछले 10 वर्षों में पूर्णिया का विकास बेमिसाल रहा है. विधायक ने कहा जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाने का संकल्प है. दुर्गाबाड़ी दुर्गामंदिर में माता के महाष्टमी स्वरूप का दर्शन पूजा अर्चना कर विधायक श्री खेमका ने सबो के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >