रायबेर में मदरसा भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

बैसा

बैसा. बैसा प्रखंड के रायबेर पंचायत स्थित मदरसा अलिया सिद्दीकीया दिंघोच में मदरसा सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अख्तरुल ईमान ने किया विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है. वर्षों से अधर में लटके कार्यों को पुनः आरंभ कराया गया है. खाड़ी व रसेली पुल,जो लंबे समय से अधूरा पड़ा था, उसमें फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया. उन्होंने बताया कि आज महानंदा नदी पर 200 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा पुल बन रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराया गया है. साथ ही कई नई सड़कों एवं पुलों का निर्माण कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा हो रही है. विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि एआईएमआईएम को आज पूरे बिहार में जनता का समर्थन मिल रहा है. हाल ही में पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की सीमांचल न्याय यात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता ने अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पर बैठी सरकारें हमेशा सीमांचल की उपेक्षा करती रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में यहां की जनता को हक से वंचित रखा गया.इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सददाम हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >