धमदाहा. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के सातवें दिन उड़नदस्ता टीम में डीन प्रो. पटवारी यादव ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. प्रो यादव ने स्नातक वीर नारायण चंद महाविद्यालय धमदाहा में चल रही परीक्षा का जायजा लिया. वर्ग कक्ष में पर्याप्त रोशनी देखकर काफी संतुष्ट दिखे .परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष कुमार सिंह और केंद्राधीक्षक प्रो. शब्बीर आलम को उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर भी कक्षा में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होने स्पष्ट किया कि कदाचार मुक्त और व्यवस्थित परीक्षा कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है.
स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का उड़नदस्ता टीम ने किया निरीक्षण
पूर्णिया विश्वविद्यालय
