कट्टा व दो कारतूस के साथ पांच लोग गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी के क्रम में एक चार चक्का वाहन सहित 01 देसी कट्टा, 02 कारतूस एवं 06 मोबाइल जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पूर्णिया. सदर थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी के क्रम में एक चार चक्का वाहन सहित 01 देसी कट्टा, 02 कारतूस एवं 06 मोबाइल जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में दमन स्नेही उर्फ दमदम सिंह, चकमक सिंह, दोनों पिता भास्कर सिंह, साकिन भट्ठा बाजार, झंडा चौक, थाना सहायक खजांची, बिक्कू उर्फ विवेक अमन, अमित कुमार सिंह, दोनों साकिन अलीगंज, थाना बड़हरा कोठी एवं मिलिंद कुमार सिंह, साकिन घरारा, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >