भवानीपुर में मुखिया पति पर गोलीबारी, हथियार के बट से मार किया घायल, 32 हजार लूटे

भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या की नीयत से हमला किया. दो गोलियां चलाई गईं जो चूक गईं, इसके बाद हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर 32 हजार रुपये लूट लिए गए.

पूर्णिया के भवानीपुर से रिपोर्ट :

भवानीपुर. पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह की हत्या करने की नीयत से बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उनपर दो गोली चलायी जो चूक गयी. इसके बाद हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर 32 हजार रुपये लूट लिये. इस बाबत बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि घायल मुखिया पति का इलाज पुलिस की देखरेख में कराया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

रस्सी खींच कर बाइक से गिराने की साजिश

इधर, घायल मुखिया पति दौलत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि वह बाइक से अपने घर से पंचायत के कदवाबासा किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते मे महेशपुरा के नजदीक तीन अज्ञात बदमाशो ने रस्सी से सड़क को घेर कर उनकी बाइक को गिराने का प्रयास किया, परन्तु वह अपनी बाइक को रोक लिये. बताया कि जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी कि तीनों बदमाश उसके सीने में देशी कट्टा सटाकर गोली चलाने का प्रयास किया .

केला खेत में थी जान से मारने की तैयारी, फरिश्ता बनकर आया ऑटोवाला

घायल मुखिया पति ने बताया कि बदमाशों ने दो बार गोली चलाने का प्रयास किया परंतु दोनों बार गोली मिसफायर हो गयी. इसके बाद बदमाशों ने दौलत सिंह के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर कट्टा के बट से मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया. दौलत सिंह ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने उनके पास से 32 हजार रुपये भी लूट लिया. इस दौरान बदमाश पास के केला खेत मे ले जाकर हत्या करने की बात कर रहे थे. कह रहे मार दो नहीं तो यह फिर से मुखिया बन जायेगा. इसी दौरान उधर से एक ऑटो को आता देख तीनों बदमाश मौके से भाग निकले.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

इसके बाद घायल मुखिया पति ने घटना की जानकारी अपने परिवार और बलिया थाना को दी. इसके बाद बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती दलबल के साथ मौके पर पहुंच घायल मुखिया पति को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर लाये. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसके चौधरी ने घायल मुखिया पति की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे पूर्णिया रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >