शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर जलकर राख

घर जलकर राख

धमदाहा. मीरगंज के चिकनी गांव में शनिवार की रात आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया. आग मीरगंज के चिकनी डुमरिया पंचायत के चिकनी गांव वार्ड नंबर 4 निवासी सुमन चौधरी के घर में लगी थी. l पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 9 बजे हमलोग पूरे परिवार के साथ आंगन में बैठे हुए थे , तभी अचानक आग लग गई . इसके बाद हमलोग आंगन से बाहर निकले तो आग ने अपना विकराल रूप ले लिया था . आग लगने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में चिकनी के लोग जमा हो गए और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया . पीड़ित ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी . इस घटना में 50 हजार रुपए नगद सहित घर में रखे लाखों रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >