मकई सुखाने के विवाद में किसान की चाकू गोदकर हत्या

मृतक के भाई उमेश मंडल ने बताया कि मनोज मंडल सरकारी जब्ती जमीन पर मकई की फसल सुखा रहे थे. इसी दौरान जगह को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मनोज मंडल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से भी जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

पूर्णिया: जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा पंचवटी गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मकई सुखाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक किसान पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घटना मंगलवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान जयनगरा निवासी 42 वर्षीय मनोज मंडल के रूप में हुई है.

मृतक के भाई उमेश मंडल ने बताया कि मनोज मंडल सरकारी जब्ती जमीन पर मकई की फसल सुखा रहे थे. इसी दौरान जगह को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मनोज मंडल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से भी जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े.

परिजनों के अनुसार मनोज मंडल के सीने पर चाकू के कई वार किए गए थे, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गंभीर हालत में उनकी मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जीएमसीएच स्थित पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया. टीम ने शव और घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र किया, ताकि जांच में मदद मिल सके और आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >