अकीदत के साथ अता की गई अलविदा की नमाज

ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

पूर्णिया. रमजान में तीस रोजा रखने के बाद शुक्रवार को ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा कर अमन, तरक्की, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं. नमाज के लिए पुलिस लाइन बाजार स्थित ईदगाह और लाइन बाजार जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या काफी अधिक थी. जबकि अन्य ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में रोजेदार जुटी थे. अलविदा के नमाज सम्पन्न होने के बाद ही ईद की तैयारी तेज हो गई है जिससे बाजारों की चहल-पहल भी बढ़ गई है. शुक्रवार को जुमे के खतुबे की अजान हुई और फिर खुतबा पढने के बाद बाद फर्ज नमाज अता की गई. इस मौके पर उलेमाओं ने तकरीर की और जकात व फितरा के बारे में बताया. नमाज के बाद अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर खुदा से अमन चैन की दुआएं की. फिर अल्लाह हो अकबर की तकबीर से सारी मस्जिदें गूंज उठी. लाइनबाजार स्थित ऐतिहासिक खजांची हाट जामा मस्जिद और पुलिस लाइन ईदगाह में शुक्रवार को लोगों की भारी भीड मौजूद थीं. नमाज शुरू होने के एक घंटा पहले से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है. बुजुर्ग, बच्चे और जवान सब एक साथ नमाज अता करते हैं. अमूमन यही नजारा शहर और आसपास की सभी मस्जिदों व खानकाहो में भी दिखा. शुक्रवार की सुबह से ही लोग अलविदा की नमाज की तैयारियों में जुट गए थे. खजांची बड़ी जामा मस्जिद, मधुबनी बड़ी मस्जिद, सिपाही टोला, मौलवी टोला, ओली टोला, पुलिस लाइन, महबूब खान टोला, राजाबाड़ी, मदरसा अंजुमन इस्लामिया, खुश्कीबाग, पूर्णिया सिटी एवं गुलाबबाग समेत सभी मस्जिदों व खानकाहो में लोगों की भारी तादाद मौजूद थी. हर जगह मस्जिदों और ईदगाहो में भीड उमड़ पड़ी. सबने अकीदत के साथ नमाज अता कर जीवन की बेहतरी और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >