अम्बे प्रोडक्ट के नाम से नकली स्नैक्स बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़

कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर में पुलिस ने मारा छापा

सदर थाना क्षेत्र के कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर में पुलिस ने मारा छापा पूर्णिया. अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के नाम से नकली स्नैक्स पूर्णिया के बाजार में बेच रहे थे. यह गोरखधंधा पिछले कई महीनों से सदर थाना क्षेत्र के कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर के एक फैक्ट्री में चल रहा था. मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी की और कारोबार का भंडाफोड़ किया. फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद किया गया है. अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की ओर से अधिकृत किये गये अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को जानकारी मिल रही थी कि अम्बे फूड का प्रमुख प्रोडक्ट पालक पनीर की नकल कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. अंबे फूड प्रोडक्ट्स के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधि के तौर पर सदर थाना में आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की गई. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की.छापेमारी में फैक्ट्री से नकली पालक पनीर बनाने के अवैध धंधे का खुलासा हुआ. जहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के रोल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया. इसके अलावा भारी मात्रा में नकली स्नैक्स भी जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नकली रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाये जाते थे, जिनकी पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जाता था. ये अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से चल रहा था.उन्होंने बताया कि जिस पालक पनीर ब्रांड की नकल की जा रही थी, वह दरभंगा की अंबे फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का असली प्रोडक्ट है. इस कार्रवाई से खुश्कीबाग और आसपास के बाजारों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >