रामकथा सुनने से ईश्वर के प्रति बढ़ती है आस्था

मीरगंज में रामकथा व महायज्ञ का मंत्री ने किया शुभारंभ

मीरगंज में रामकथा व महायज्ञ का मंत्री ने किया शुभारंभ धमदाहा. मीरगंज दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर एवं नौ दिवसीय रामकथा वाचन का गुरुवार को मंत्री लेशी सिंह ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आसपास का माहौल भक्तिमय होता है. लोगो को भक्ति भजन सुनने का अवसर प्रदान करता है. ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है. समाज में बदलाव होता है और आपसी भेदभाव खत्म होता है. इस अवसर पर श्री राम कथा में प्रवचन देते हुए वृन्दावन से आए पूज्य रश्मि मिश्रा ने गीता व रामायण के बारे में लोगों को बताया. कहा कि हमारा यह शरीर व आत्मा ईश्वर का दिया हुआ है. ईश्वर का ध्यान करने से जीवन के सभी दुख दर्द नष्ट हो जाते हैं. प्रभु श्रीराम एक आज्ञाकारी पुत्र थे. माता कैकई के एक आदेश पर जीवन के सभी सुख सुविधा को त्याग कर वनवास चले गए . लेकिन वनवास के दौरान भी उन्होंने प्रभु श्रीहरि व देवों के देव महादेव का ध्यान करना नहीं छोड़ा. वनवास के दौरान श्रीराम कई कठिन परिस्थिति से गुजरे. इस मौके पर तिवारी बाबा सहित सभी कमेटी के सदस्य संयुक्त रूप से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >