पूर्णिया. मधुबनी मंदिर प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में मां काली पूजा समिति मधुबनी की एक बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर को माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं रात्रि निशा पूजा के बाद 23 अक्टूबर की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अगले दिन 24 अक्टूबर को माता का विसर्जन और चार दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा. मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र कुश्ती होगा. सभी कार्यक्रम के लिए मेला समिति के अध्यक्ष पंकज यादव द्वारा अलग अलग प्रभारी नियुक्त किए गये हैं. सर्वसम्मति से चंदन यादव को मेला समिति का सचिव बनाया गया. इस मौक़े पर कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, कुन्दन, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद सिंह, अमीन साहब,जय प्रकाश साह, टुनटुन मेहता, तरणी मेहता, दिनेश यादव, कमलेश्वरी मेहता, सुनील कुमार सिंह, योगेन्द्र मेहता, मनोज पासवान, संजय यादव, रोहन कुमार राहुल, संतोष यादव, संतोष मेहता, सुशांत मेहता ,पवन मेहता, डॉ प्रणवकुमार, कुणाल, नीरज, शुभम्, करण इत्यादि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
