हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का हुआ सांगठनिक विस्तार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

पूर्णिया. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) की एक बैठक रविवार को हाई स्कूल परिसर, श्रीनगर में हुई. इसमें प्रखण्ड स्तरीय पार्टी संगठन का विस्तार किया गया.बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने की. सर्वसम्मति से प्रखण्ड पदाधिकारी का चयन किया गया. इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी का रीढ़ उसका संगठन होता है.जब हमारा रीढ़ मजबूत और दुरुस्त रहेगा तो वर्ष 2025 की बड़ी लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगे.श्री यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में हमे इस लड़ाई में जीत हासिल करना है. श्री यादव ने नवचयनित पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे आज से अपने कामो में लग जाएं, पार्टी को बूथ स्तर पर स्थापित करना हमारा लक्ष्य है.इस मौके पर महेश कुमार साह अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,पार्वती देवी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष,चंद्रदीप आनंद प्रखण्ड प्रभारी,संजय मेहता पंचायत अध्यक्ष और बबिता देवी महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गया।बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष सच्चिदा प्रसाद, अवधेश मेहता आदि मौजूद थे. फोटो. 22 पूर्णिया 14- बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >