कुरुवा मेला भूमि पर अतिक्रमण, एसडीओ से गुहार

एसडीओ से गुहार

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के जियनगंज पंचायत के वार्ड नंबर 06 में अवस्थित बिहार सरकार की जमीन पर लगने वाले ऐतिहासिक कुरुवा कोशी माता मेला की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन सौंपा है. इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से आवेदन प्राप्त हुआ है.मामले की जांच के लिए राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, दिये आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि बनमनखी प्रखंड के जियनगंज कुरुवा घाट स्थित मौजा जियनगंजकुल 17 एकड़ भूमि पर लगभग 50 वर्षों से कोशी माता का मेला व्यापक स्तर पर आयोजित होता आ रहा है.उक्त भूमि विशेष रूप से मेला आयोजन के लिए बिहार सरकार नेआवंटित की थी, जिस पर पूर्व में सरकारी डाक भी होता रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानीय दबंगों ने उक्त सरकारी मेला भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल लगा दी हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से अनीता किस्कु, अर्जुन टूड्डू दिनेश टुड्ड, अनिल कुमार, रमण यादव,अजय कुमार साह,विजय कुमार मेहता, रामचंद्र सहनी, राजकुमार पौदार, राजा उरांव,बिटो शर्मा, जगदीश शर्मा, जयप्रकाश साह, कुमोद ठाकुर, संजय ठाकुर, उपेंद्र रजक, प्रविण यादव, सत्यनारायण राम, सुभाष कुमार यादव, अनमोल ठाकुर, रामप्रसाद राम, बबलू, पप्पू यादव आदि शामिल हैं.ग्रामीणों ने मांग की है कि कोशी मेला के नाम से बिहार सरकार द्वारा आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर मेला आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >