बीडीओ को कर्मियों ने दी समारोहपूर्वक विदाई

कसबा

कसबा. कसबा प्रखंड के बीडीओ अरुण कुमार सरदार को किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है. तबादले पर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी गई. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में विदाई समारोह का संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपक कुमार कर रहे थे. बीडीओ अरुण कुमार सरदार ने कहा कि यहां के लोगों से मिले स्नेह व प्यार को वे भुला नहीं सकते. अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी गुंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 राजेश कुमार, सीओ रीता कुमारी, राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान, बीसीओ उदय राही, युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, नगर परिषद अध्यक्ष कुमारी छाया, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि मिथलेश कुमार उर्फ मिट्ठू यादव, मुखिया लक्ष्मण सिंह, रंजीत पासवान, मुजफ्फर आलम, श्याम सुंदर उरांव, मुखिया प्रतिनिधि गुलाम सरवर, मुजाहिद हसन अलवी, पैक्स चेयरमेन सह मुखिया प्रतिनिधि मो महबूब आलम, भाजपा नेता मनोज मोदी, वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह, पंचायत समिति प्रताप पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >