हिंदू सम्मेलन में बच्चों को अच्छा संस्कार देने पर दिया बल

हरदा

हरदा. शनिवार को गंगेली कार्तिक मंदिर प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें गंगेली, सतकोदरिया, मजरा, सहरा, रहुआ, पंचायत के समस्त हिन्दू परिवारों ने भाग लिया. मंच संचालन मनीष कुमार भारती ने किया. सभी महापुरुषों के तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर गणेश वंदना से सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की गई. इस मौके पर संत मुरारी दास त्यागी ने बताया कि हमारी भारत मां विराट ,सती दुर्गा,लक्ष्मी,काली, के रूप में विराजमान है.संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर यह हिन्दू सम्मेलन किया जा रहा है. सम्मेलन में कहा गया कि जात- पात की करो विदाई, हम सभी हिन्दू भाई-भाई. सभी सनातनी अपने बच्चों पर ध्यान दें ताकि लव जिहाद न हो. बच्चों को टीवी.मोबाइल दूर रखें. अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दें. इस मौके पर भाजपा के पूर्व कामाख्या मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद साह, संजय पोद्दार, मनोहर कुमार रंजन, सुदर्शन उर्फ बब्बू झा, अनुज कुमार भारती, राजेश रंजन, संतोष साह, कामाख्या मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, अजय झा, गोपाल प्रसाद साह, परमानंद साह, विक्की मेहता, सुनील भगत, सूर्य नारायण मंडल, रमेश पोद्दार, ललन सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, किशोर मंडल, समित यादव, विनोद यादव, ममता झा, आदि का सहयोग सहरानीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >