सिंधियान सुंदर गांव में वज्रपात से बुजुर्ग महिला की मौत

सिंधियान सुंदर गांव

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के सिंधियान सुंदर गांव में सोमवार की देर रात्रि वज्रपात होने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतका उम्मदी देवी (57 ) गांव के अधिक शर्मा की पत्नी थी. मृतक महिला अपने दरवाजे पर बना एक झोपड़ी में सोयी हुई थी. झोपड़ी के पास वज्रपात होने से पूरा शरीर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दी .घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस अभिरक्षा में शव को अत्यंपरीक्षण के लिए भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >