उउवि कोढ़ेली में मॉडल सीआरसी का डीपीओ ने किया उद्घाटन

डगरूआ

डगरूआ.प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोढ़ेली में मॉडल सीआरसी का उद्घाटन डीपीओ समग्र शिक्षा कौशल कुमार, एपीओ राम भजन राम, एडीपीसी सतीश कुमार,बीआरपी नौशाद,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ अहमद खान, बीआरपी मो अनवारुल ने उद्घाटन किया. मंच का संचालन संतोष कुमार एवं तंजीलूर्रहमान ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार पासवान ने की.इस मौके पर डीपीओ श्री कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत दो मॉडल सीआरसी बनाया गया है. इसमें डगरूआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल को कोढ़ेली एवं कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा शामिल हैं. डीपीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीआरसी एक कड़ी है.सीआरसी अगर मजबूत हो जाए तो उसके अंतर्गत आने वाले विद्यालय में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आरम्भ हो जाएगी.इस कार्यक्रम के दौरान मॉडल सीआरसी अंतर्गत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बारी बारी से उनके विद्यालय की हरेक गतिविधियों की जानकारी ली गई. वहीं विद्यालय प्रधानों द्वारा रखी गई समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया. एपीओ राम भजन राम ने निपुण शिक्षा एवीएन एवं पीबीएल विषय पर चर्चा की .बताया कि निपुण शिक्षा का उद्देश्य वर्ग एक से तीन के बच्चों को भाषा एवं गणित को सुगम तरीके से कैसे पढ़ाया जाए की जानकारी देना है.पीबीएल में वर्ग छह से आठ के बच्चों पर फोकस किया गया है. इसमें विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट तैयार कर अपलोड करना है.बताया गया कि सीआरसी को मजबूत करने से शिक्षा में व्यापक सुधार होगा. आने वाले समय में वर्ग छह से बारहवीं की पढ़ाई एक ही मंच पर होगी. प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार पासवान ने भी समग्र शिक्षा से जुड़ी कई बातें रखी. इस मौके पर अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, हरिनंदन विश्वास, राहुल कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, मोहम्मद आगाज, उन्नति गुप्ता, सुशील हेंब्रम, समन्वयक सीआरसी कुमारी पिंकी भारती, स्वीटी कुमारी, सत्यनारायण राम, मॉडल सीआरसी अंतर्गत विद्यालय के प्रधान रहुल, अमीन, नुजहत सुल्तान, तबरेज आलम, दशरथ कुमार एवं अन्य शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >