निचले क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों में अंसतोष

बायसी

बायसी. प्रखंड के श्रीपुर मल्लाहटोली पंचायत के आठ नंबर वार्ड में पंचायत सरकार भवन निचले क्षेत्र में बनने से ग्रामीणों में काफी असंतोष है . जानकारी के अनुसार भवन निर्माण विभाग एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 2 करोड़ 86 लाख 71 हजार 954 रुपये की राशि से पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है . पंचायत सरकार भवन संवेदक मणिकांत सिंह द्वारा बनाया जा रहा है . ग्रामीण मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद इकरामुल आदि ने बताया कि जहां निर्माण हो रहा है वहां बरसात के समय में 8 से 10 फीट पानी लगा रहता है . जबकि अभी थोड़ी सी बारिश होने पर यहां 4 फीट पानी लग चुका है . पंचायत सरकार भवन केवल चार से पांच फीट ऊंचा बनाया जा रहा है . बरसात के दिनों में इसके जलमग्न होने की आशंका है. ग्रामीण हामिद , मोहम्मद तुल्ला ,मोहम्मद रफीक ,मंसूर अली , जफर अली आदि ने प्रशासन से पंचायत सरकार भवन ऊंचा करने की मांग की है . इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तोसी से पूछने पर बतायी कि प्राक्कलन के अनुसार निर्माण होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >