अनुशासन व परिश्रम से ही मिलती सफलता: प्रवीण प्रकाश

पूर्णिया में अलंकरण समारोह का आयोजन

विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा, पूर्णिया में अलंकरण समारोह का आयोजन पूर्णिया. विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र और वर्तमान में दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक ( 2014 बैच के आइपीएस अधिकारी) प्रवीण प्रकाश मौजूद थे. वे विद्यालय की चौथे बैच (1999-2003) से कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है थे. विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने पूरे कैंपस का भ्रमण किया.उन्होंने विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्वर्गीय के. एन. वासुदेवन, संस्थापक सचिव स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा और स्वर्गीय विजयलक्ष्मी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आज जो भी उपलब्धियां हम देख रहे हैं, उनकी नींव इन्हीं महान व्यक्तित्वों ने रखी थी. उन्होने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण कर्म है. उन्होंने कहा कि भाग्य अवसर दे सकता है, परंतु सफलता केवल अनुशासन और परिश्रम से ही मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि नेतृत्व का अर्थ आदेश देना नहीं बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना है. इस अवसर पर कुल 238 छात्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनमें 14 स्कूल प्रीफेक्ट्स जो स्कूल कोर कमिटी के सदस्य हुए, 23 हाउसेज़ से 92 हाउस प्रीफेक्ट्स और कक्षा 4 से 12 तक के 132 क्लास प्रीफेक्ट्स शामिल थे. इससे पहले समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत और विद्यालय गीत के साथ हुआ. स्वागत गीत सुप्रिया मिश्रा,सत्यानंद कुमार और उनकी टीम ने प्रस्तुत किया. मंच संचालन सी. के. झा और गोपाल झा ने किया.प्रधानाचार्य निखिल रंजन ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आर. के. पॉल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. पूरे आयोजन का सफल प्रबंधन चंद्रकांत झा, डॉ. गोपाल झा, रीता मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा और कुमारी निशा झा ने किया.इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि 24 अगस्त 2025 को विद्यालय में दो ऐतिहासिक उपलब्धियों का उद्घाटन होगा. बिहार का पहला वैल्यू एजुकेशन लबऔर कोशी-सीमांचल का पहला वर्चुअल रियलिटी लैब विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया जाएगा.समारोह में उपस्थित विद्यालय परिवार निदेशक इंजीनियर आर. के. पॉल, संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, प्रधानाचार्य निखिल रंजन, उप-प्रधानाचार्य गुरु चरण सिंह, गोपाल झा, रीता मिश्रा, प्रशासन विभा सीके झा, प्रीति पांडे, जनसंपर्क अधिकारी राहुल शांडिल्य अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >